फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two lakh extortion sought, case registered

दो लाख की रंगदारी मांगी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two lakh extortion sought, case registered
कैथल। गांव काकौत निवासी एक खेतीबाड़ी करने वाले व्यक्ति से अज्ञात व्यक्ति ने दो लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। आरोपी ने फोन करके दो लाख रुपये देने को कहा। रुपये न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने अब इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में काकौत निवासी सुभाष चंद ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। गत 26 अप्रैल को उसके पास रात को करीब पौने ग्यारह बजे मोबाइल नंबर 86840-03291 से फोन आया कि सुबह तक या तो उसे दो लाख रुपये दे दे, नहीं तो उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा। इसके बाद उसने तितरम पुलिस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने अब इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। थाना प्रभारी तितरम प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed