फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two injured in road accidents, report filed

Kaithal News: सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 06 Feb 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 06 Feb 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Two injured in road accidents, report filed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पहले मामले में अमरगढ़ गामड़ी निवासी नरेश कुमार ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि तीन फरवरी को दोपहर के समय वह पैदल देवीगढ़ रोड पर जा रहा था। वहां पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गया। जांच अधिकारी विजय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


दूसरे मामले में ढांड निवासी सतीश ने पुलिस को शिकायत दी कि चार फरवरी को सुबह के समय वह अपनी साइकिल पर सवार होकर अनाज मंडी गया था। वहां मंडी के पास अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed