{"_id":"6760847ad8e5bf87920fd3b8","slug":"two-guards-were-deployed-to-close-the-entrance-kaithal-news-c-18-1-knl1004-541217-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रवेश द्वार किए बंद दो चौकीदार तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रवेश द्वार किए बंद दो चौकीदार तैनात
Tue, 17 Dec 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। भगवान परशुराम सामुदायिक केंद्र में लगाई गई आग पर संज्ञान लेते हुए नगरपालिका ने कार्रवाई की है। नगर पालिका सचिव पवन शर्मा ने बताया कि सामुदायिक केंद्र के तीनों मुख्य प्रवेश द्वारों पर ताले लगवा दिए गए हैं। रात्रि में पहरा देने के लिए दो चौकीदारों को रख दिया गया है।
उन्होंने बतााय कि इसके साथ ही निर्माण कार्य शुरू होने तक दो प्रवेश द्वारों पर ईंटों की दीवार बनाई जा रही हैं ताकि नशेड़ी लोगों का इस भवन में प्रवेश बंद हो सके। उन्होंने बताया की भवन में आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आकलन के बाद ही पुलिस में पर्चा दर्ज करवाया जाऐगा।
गौरतलब है कि पिछले 6 वर्षों से अपने संपूर्ण होने की बाट जोह रहे भगवान परशुराम सामुदायिक केंद्र में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। आग से फाल्स सीलिंग समेत कमरा पूरी तरह से जल गया था। नपा प्रशासन द्वारा इस बीच अधर में रुके भवन की सुरक्षा का कोई प्रबंध नहीं किया गया था। इसके चलते यह स्थान नशेबाजों का अड्डा बनकर रह गया था। भवन के कमरों में नशे के गुलाम लोगों ने सिरिंज, फाइल पेपर, खाली बोतलों आदी के रूप में इतने निशान छोड़ रखे हैं जिसको समाचारों के माध्यम से बार-बार प्रशासन के संज्ञान में लाया गया।
विज्ञापन
इसके बावजूद भी इस अधूरे भवन की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं हुए। शनिवार रात्रि में नशेबाजों ने पहले पास लगती कबाड़ी की दुकान से तांबे की तारों के बंडल चुराए उसके बाद अपने सुरक्षित स्थान इस सामुदायिक केंद्र में आकर उन्हें जलाया। आग की लपटों से कमरों में की गई फाल्स सीलिंग जल गई और जो बची उसे भी चोर जलाई तांबे की तारों के साथ ले गए।
समाजसेवी संस्थाओं की मांग है कि जब तक निर्माण कार्य की शुरुआत नहीं होती तब तक भवन की सुरक्षा की जाए और पुलिस की गश्त भी इस क्षेत्र में लगातार हो।