फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two fugitives arrested in liquor smuggling

Kaithal News: शराब तस्करी में दो भगोड़े गिरफ्तार

Tue, 25 Mar 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 25 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two fugitives arrested in liquor smuggling
कैथल। भगोड़ा पकड़ो स्टाफ ने शराब तस्करी मामले में दो भगोड़े गिरफ्तार कर लिए हैं। इस मामले में भगोड़ा पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की टीम ने नामित अपराधी सौथा निवासी अमनदीप व विजय कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी रामथली पुलिस की ओर से 20 जुलाई को चक्कू लदाना रामथली मोड से एक गाड़ी में शराब तस्करी कर रहे आरोपियों सौथा निवासी अमनदीप, विजय व राजेश कुमार को काबू किया गया था। उनके कब्जे से 228 बोतल देसी शराब बरामद हुई थी। इस मामले में आरोपी जमानत लेने के बाद न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुए और भूमिगत हो गए थे। न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में आरोपियों को 28 फरवरी 2025 को पीओ घोषित कर दिया था। पुलिस की ओर से नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed