{"_id":"6903bc4c49b98ca44700d212","slug":"two-drug-smugglers-arrested-467-kg-of-hashish-recovered-kaithal-news-c-18-1-knl1004-770598-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दो नशा तस्कर गिरफ्तार 4.67 किलो चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दो नशा तस्कर गिरफ्तार 4.67 किलो चरस बरामद
Fri, 31 Oct 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एंटी नारकोटिक्स सेल कैथल टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार किलो 672 ग्राम चरस बरामद की है। ये उत्तराखंड से नशीला पदार्थ लाते थे।
डीएसपी क्राइम सुशील प्रकाश ने प्रेस वार्ता में बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी एसआई राजबीर सिंह और एसआई बलराज सिंह की टीम ढांड रोड कैथल पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कमालपुर निवासी रामजुआरी और उसका साथी बड़ सीकरी खुर्द निवासी राजेश काफी समय से चरस बेचने का काम कर रहे हैं और वर्तमान में स्विफ्ट डिजायर कार में ढांड की ओर से कैथल आ रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ढांड-कैथल रोड पर पुलिस लाइन के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध कार को रुकवाया गया। गाड़ी में सवार दोनों व्यक्तियों की तलाशी डीएसपी सुशील प्रकाश की मौजूदगी में नियमानुसार ली गई, जिसमें एक थैले से चार किलो 672 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर एसआई जोगिंद्र सिंह ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे किराये की गाड़ी से उत्तराखंड से चरस लेकर आए थे और कैथल के विभिन्न स्थानों पर नशे की सप्लाई करते थे। पुलिस अन्य स्थानों पर भी छापेमारी कर रही है।