फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two doctors including the PMO of the hospital infected, 63 new cases of corona found

अस्पताल के पीएमओ सहित दो चिकित्सक संक्रमित, कोरोना के 63 नए मामले मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two doctors including the PMO of the hospital infected, 63 new cases of corona found
Two doctors including the PMO of the hospital infected, 63 new cases of corona found - फोटो : Kaithal
कैथल। कोरोना के लगातार बढ़ते केसों से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ती जा रही है। सोमवार को कोरोना संक्रमण के एक ही दिन में 63 केस सामने आए हैं। वहीं जिला अस्पताल में पीएमओ सहित दो चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके अलावा हड्डी रोग विशेषज्ञ व छाती रोग विशेषज्ञ पॉजिटिव आए हैं। जिस कारण उनके संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. जयंत आहुजा ने कहा कि पीएमओ व कुछ चिकित्सक पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अब जिले में कोरोना संक्रमण के 181 सक्रिय केस हो गए हैं, जिनमें से 171 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। तीन का इलाज नागरिक अस्पताल कैथल, 2 मरीजों का रेडफोक्स अस्पताल, 1 मरीज का इलाज शाह अस्पताल व जीएमसी 32 चंडीगढ़ 1 मरीज तथा 3 मरीजों का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। सोमवार को एक मरीज ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने आम लोगों से कोरोना के बढ़ते संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की हिदायतों का पालन करने की अपील की गई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में 11 हजार 436 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 906 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 95.3 प्रतिशत है। संक्रमण दर 2.8 प्रतिशत है तथा मृत्य दर 3.0 प्रतिशत है। होम आईसोलेशन में रह रहे कुल 9688 व्यक्तियों में से 9517 ठीक हो चुके हैं। सोमवार को 7858 व्यक्तियों को टीके लगाए गए। जिले में अब तक 14 लाख 58 हजार 785 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 8 लाख 55 हजार 31 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 6 लाख 3 हजार 467 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमओ सहित दो डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव
कैथल। आज हड़ताल पर रहेंगे सरकारी अस्पताल के डॉक्टर
कैथल। जिला अस्पताल में चिकित्सक अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे। हरियाणा मेडिकल सर्विसिज एसोसिएशन की ओर से सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा को हड़ताल के लिए ज्ञापन दिया। सीएमओ ने कहा कि संभावित हड़ताल को लेकर चिकित्सकों से अपील की गई है कि वे कोरोनाकाल में हड़ताल न करें। यदि हड़ताल की गई तो नियमानुसार वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
कैथल भी ग्रुप ए केे जिलों में शामिल
कैथल। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने कैथल को भी ग्रुप ए के जिलों में शामिल कर लिया है। इसके साथ ही ग्रुप ए के जिलों में लागू नियम कैथल मेें भी लागू हो गए हैं। इन नियमों में मॉल्स व मार्केट सायं छह बजे तक खोले जाने के नियम भी शामिल हैं।

जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिस कारण कैथल को अब ग्रुप ए जिलों में शामिल कर लिया गया है। अब कैथल में रेस्तरां व बार 50 प्रतिशत की संख्या के साथ खोले जा सकेंगे। सभी तरह के पार्क व प्रदर्शनी बंद रहेंगी। खेल स्टेडियम व पूल भी बंद रहेंगे। आवश्यक वस्तुओं से जुड़ी दुकानें हर समय खोली जा सकेंगी। डीसी प्रदीप दहिया ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि कैथल में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए ग्रुप ए के जिलों में शामिल कर लिया गया है। मंगलवार से सायं छह बजे तक ही मार्केट व मॉल्स खोले जा सकेंगे। सभी से अपील है कि वे सरकार के नियमों व निर्देशों का पालन करें, ताकि कोरोना पर नियंत्रण पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed