फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two-day bus trip to Mehandipur Balaji and Khatu Shyam Dham departs.

Kaithal News: दो दिवसीय बस यात्रा मेहंदीपुर बालाजी व खाटू श्याम धाम के लिए रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two-day bus trip to Mehandipur Balaji and Khatu Shyam Dham departs.
बस रवाना करते हुए समिति सदस्य। विज्ञप्ति
कैथल। श्री मेहंदीपुर बालाजी सेवा समिति, कैथल की ओर से श्रद्धालुओं के लिए 72वीं दो दिवसीय नि:शुल्क बस यात्रा मेहंदीपुर बालाजी धाम और खाटू श्याम धाम के दर्शनों के लिए रवाना की गई। बस को समिति के सदस्य व प्रमुख समाजसेवी रमेश सचदेवा ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया, जबकि सदस्य रजत बंसल ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन

समिति के चेयरमैन प्रीति पाल बंसल, सुभाष सिंगवाल, कृष्ण सिंगल और मोहन गर्ग ने कहा कि इस तरह की धार्मिक यात्राएं समाज में भाईचारे, धार्मिक आस्था और सेवा भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में प्रेम, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना विकसित होती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। समिति के प्रधान ईश्वर खनोरी ने बताया कि संस्था की ओर से प्रत्येक माह मेहंदीपुर बालाजी धाम और खाटू श्याम धाम के लिए दो दिवसीय नि:शुल्क बस यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस बार की यात्रा में करीब 61 श्रद्धालु शामिल हुए हैं, जो दोनों पवित्र धामों में दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं प्रार्थना स्वरूप अर्पित करेंगे। यात्रा रवाना होने के दौरान प्रवीन गर्ग, अशोक गाबा, संजय गोयल, देवी प्रसन्न, रमेश खुरानिया, रोबिन गर्ग, विक्रम बंसल सहित समिति के अन्य सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे।

बस रवाना करते हुए समिति सदस्य। विज्ञप्ति

बस रवाना करते हुए समिति सदस्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed