फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   two child and one man died in road accident

दुनिया ही उजड़ गई, घर वालों को क्या मुंह दिखाऊंगा

Sun, 07 Feb 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Sun, 07 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
अपनी तीन साल की बिटिया और पांच साल के बेटे को खाने के बाद पन्ना लाल और उसकी पत्नी की हालत देखकर सुबह अस्पताल में मौजूद हर शख्स की आंख रो पड़ी। पन्ना लाल ने काम के दौरान दिन में अपने बच्चों के लिए सेब खरीदे थे लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन


सुबह दो पैसे कमाने की चाह में वह अपने मजदूर साथियों और परिवार के साथ राजौंद जा रहा था। सोचा बच्चों को भी साथ ले चलूं, जो सदा के लिए उनसे अलग हो गए।

पन्ना लाल ने बताया कि वह 20 साल से कैथल में यूपी के बदायूं के गांव कुमर से मजदूरी के लिए आ रहा है। सड़क निर्माण में मजदूरी करके वह परिवार का पेट पाल रहा है। शनिवार को भी राजौंद में एक कॉलेज के सामने सड़क पर ही ब्लॉक लगाने के लिए जा रहे थे। सुबह बच्चों ने जिद की तो उन्हें भी साथ ले लिया।
विज्ञापन


दिन में बच्चों के खाने के लिए सेब भी खरीदे थे लेकिन यह सब हो गया। उसे विश्वास नहीं हो रहा कि उसके बच्चे नहीं रहे। रोते हुए पन्ना लाल यही कह रहा था कि घर जाकर परिजनों को क्या मुंह दिखाऊंगा। मेरी तो दुनिया ही उजड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत का ग्रास बने पांच साल के पवन और तीन साल की खुशबू की मां भी हादसे के बाद सुधबुध खो बैठी। दोनों के विलाप से जिला अस्पताल में पहुंचे लोग भी रो पड़े।


मां की गोद में बैठे थे बच्चे
पिकअप चालक ओमप्रकाश नेे बताया कि कोहरे के कारण आगे काफी वाहन थे जिस कारण वह काफी धीमी गति से गाड़ी चला रहा था। इसी बीच पीछे से आकर ट्रैक्टर चालक ने सीधी टक्कर दे मारी। पीछे दोनों बच्चे मां की गोद में बैठे थे। टक्कर लगने के कारण पीछे छिटक गए। दोनों के सिर लगे और ट्रैक्टर के नीचे आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed