Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two buffaloes burned to death in a fire at a cattle shed; a third sustained severe burns.

Kaithal News: पशुबाड़े में आग से दो भैंसें जिंदा जलीं, तीसरी गंभीर झुलसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two buffaloes burned to death in a fire at a cattle shed; a third sustained severe burns.
गांव रामगढ़ पांडवा में पशुबाड़े में लगी आग में जले धान, कपास की फसल व मोटर साइकिल। संवाद
कलायत। गांव रामगढ़ पांडवा में सोमवार रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से पशुबाड़े में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो भैंसों की जलकर मौत हो गई जबकि एक कटड़ी गंभीर रूप से झुलस गई। पशुबाड़े में रखी धान और कपास की फसल के साथ मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान अमरजीत ने आग की घटना में करीब छह लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है।
विज्ञापन

किसान अमरजीत ने बताया कि उसके पास तीन एकड़ जमीन है। वह खेती के साथ पशुपालन करके परिवार का गुजारा करता है। पशुबाड़े में खेत से काटकर लाई गई धान और कपास की फसल रखी हुई थी। वहां दो भैंसें और एक कटड़ी भी बंधी हुई थी। सोमवार रात करीब 11:30 बजे अचानक पशुबाड़े में आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।
विज्ञापन

------------
फसल और मोटरसाइकिल भी जलकर राख
आग पर काबू पाने तक दो भैंसों की जलकर मौत हो चुकी थी जबकि तीसरी बुरी तरह झुलस गई। पशुबाड़े में रखी धान और कपास की फसल और वहां खड़ी मोटरसाइकिल भी पूरी तरह जल गई। ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित किसान ने बताया कि आग की इस घटना में उसे करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों और पशुपालक ने प्रशासन से नुकसान का आकलन करवाकर आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

गांव रामगढ़ पांडवा में पशुबाड़े में लगी आग में जले धान, कपास की फसल व मोटर साइकिल। संवाद

गांव रामगढ़ पांडवा में पशुबाड़े में लगी आग में जले धान, कपास की फसल व मोटर साइकिल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed