{"_id":"69f3ac93975c14a7a20d0310","slug":"two-brothers-named-in-the-case-of-kidnapping-a-teenager-kaithal-news-c-18-1-knl1004-896984-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: किशोरी भगाने के आरोप में दो भाई नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: किशोरी भगाने के आरोप में दो भाई नामजद
Fri, 01 May 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 01 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
कैथल। सीवन थाना क्षेत्र में एक किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में दो सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गांव निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि कवारतन गांव के विक्की और उसका भाई लाडी उसकी 17 वर्षीय पोती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा। जांच अधिकारी एएसआई रेनू बाला ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
दो बच्चों संग विवाहिता लापता
कैथल। कस्बा सीवन से एक विवाहिता अपने दो बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में देवरिया (उत्तर प्रदेश) निवासी महिला से हुई थी। उनके दो बेटे (7 व 5 वर्ष) हैं। आरोप है कि उसकी पत्नी बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जांच में पता चला कि बच्चे भी स्कूल नहीं पहुंचे। साथ ही महिला घर से करीब 4000 रुपये, आधार कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज भी ले गई। जांच अधिकारी एएसआई रेनू बाला के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला व बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद