फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two bikes collided, woman died

Kaithal News: दो बाइक टकराईं, महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided, woman died
कैथल। फ्रांसवाला में शनिवार देर शाम के समय दो बाइकों की टक्कर में 44 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के वक्त महिला अपने बेटे के साथ पंजाब के सतराना में अपनी बहन से मिलने जा रही थी।
विज्ञापन

कैथल सदर थाने में दी शिकायत में कुरुक्षेत्र निवासी राहुल ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। 16 मई को वह अपनी मां सुरजीत कौर के साथ अपनी मौसी के सतराना गांव के लिए निकला था। शाम करीब साढ़े सात बजे जब वे गांव फ्रांसवाला में भगवती ईंट भट्ठे के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां व वे सड़क पर गिर गए। दुर्घटना में लगी चोटों के कारण उसकी मां की मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राहुल ने बताया कि उसका एक छोटा भाई व एक बहन है। सदर थाना एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed