{"_id":"69cad28803219a5f620e71b9","slug":"two-arrested-with-opium-and-poppy-husk-kaithal-news-c-18-1-knl1004-876281-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अफीम और चूरा पोस्त सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अफीम और चूरा पोस्त सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने दो आरोपियों को 554 ग्राम अफीम और 2 किलो 84 ग्राम चूरा पोस्त सहित काबू किया है। दोनों आरोपी बोलेरो पिकअप गाड़ी में सवार थे, जिन्हें सूचना पर दबिश देकर पकड़ा गया।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई मुकेश कुमार के नेतृत्व में एसआई धर्म सिंह की टीम करनाल रोड स्थित काकौत बस अड्डे के पास गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मुंदड़ी नहर पुल के पास एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप में दो व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर बैठे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दबिश दी और गाड़ी में बैठे ड्राइवर व कंडक्टर को काबू कर लिया।
आरोपियों की पहचान भेरूलाल और रोशनलाल के रूप में हुई, जो मूल रूप से राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के हरनाथपुरा गांव के निवासी हैं और फिलहाल कैथल की राधा स्वामी कॉलोनी में किराए पर रह रहे थे। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार पूंडरी अंशुल की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई। एक पॉलीथिन से 554 ग्राम अफीम और दूसरी पॉलीथिन से 2 किलो 84 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा और उनसे पूछताछ जारी है। संवाद