फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two arrested for robbing car, purse and mobile

Kaithal News: गाड़ी, पर्स व मोबाइल लूटने में दो गिरफ्तार

Sat, 24 Aug 2024 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 24 Aug 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for robbing car, purse and mobile
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गाड़ी, पर्स व मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा है। इनकी पहचान जिला जींद के गांव मुआना निवासी इस्लाम मोहम्मद और जींद के गांव बांगड़ू कलां निवासी योगेश के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव मंगलौरा जिला करनाल निवासी सतनाम की शिकायत के अनुसार वह एक कैब कंपनी की कार चलाता है। 18 अगस्त को शाम के समय मुरथल टोल से दो व्यक्तियों ने कंपनी के जरिये उसकी गाड़ी बुक कर ली और बात्ता गांव के मारपीट कर उसे लूट लिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि आरोपी कैथल जाने के लिए कहने लगे। जब वह उन दोनों व्यक्तियों को लेकर तितरम मोड़ हाइवे के पास पहुंचा तो उन्होंने उसे गांव बात्ता जाने के
विज्ञापन
विज्ञापन


लिए कहा।

पीडि़त के मुताबिक, जब वे गांव बात्ता के पास पहुंचे तो दोनों आरोपी उसे एक स्थानीय रास्ते पर ले गए। रात 9-10 बजे वह आरोपियों को लेकर गांव कैलरम बस अड्डे के पास तो पीछे बैठे एक आरोपी ने उसके सिर पर किसी चीज से वार करके चोट मार दी और गाड़ी की सीट बेल्ट को उसके गले में डालकर गला घोंटने लगा।

इस बीच उसने पूरा जोर लगाकर गाड़ी की खिड़की खोल दी और उनके चंगुल से छूट गया। फिर उन दोनों आरोपियों ने उससे जबरदस्ती गाड़ी की चाबी, गाड़ी, पर्स व मोबाइल लूट लिया। उसके पर्स में करीब 3000 रुपये व जरूरी कागज थे। शिकायत के आधार पर थाना कलायत में उसने मामला दर्ज कराया था।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों के कब्जे से 3200 रुपये नकदी, लूटे गए दस्तावेज, चोट मारने में इस्तेमाल की गई चाबी बरामद कर ली है। लूटी गई गाड़ी पहले ही पुलिस द्वारा चंदाना नहर से लावारिश हालात में बरामद की जा चुकी है। पुलिस ने दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed