{"_id":"654e85d68530187f5f08dc99","slug":"two-arrested-for-obstructing-duty-kaithal-news-c-18-1-knl1004-261612-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ड्यूटी में बाधा पहुंचाने में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ड्यूटी में बाधा पहुंचाने में दो गिरफ्तार
Sat, 11 Nov 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस ड्यूटी में बाधा डालकर आरोपी को भगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव टयौंठा निवासी मोनू व उसकी माता कमलेश को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूंडरी थाना के एएसआई जयभगवान की शिकायत के अनुसार 15 सितंबर को उनकी टीम थाना पूंडरी में दर्ज एक लड़ाई-झगड़े के मामले में नामजद आरोपी टयौंठा निवासी सोनू को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर गई थी। वहां पर सोनू, उसकी मां कमलेश, भाई मोनू व उसकी पत्नी मिनाक्षी, सोनू की पत्नी रजनी, सोनू का साथी बंटी हाजिर मिले। वह सोनू से पूछताछ करने लगा तो कमलेश व मोनू ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पुलिस टीम से हाथापाई करते हुए सरकारी ड्यूटी में बाधा डालकर आरोपी सोनू को मौके से भगा दिया। इस बारे में थाना पूंडरी में मामला दर्ज था। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
——