फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two arrested for beating up INLD workers...

Kaithal News: इनेलो कार्यकर्ताओं की पिटाई में दो गिरफ्तार

Sat, 15 Nov 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 15 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for beating up INLD workers...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इनेलो कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट मामले में सीआईए-वन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस को पूछताछ के लिए दो दिन का रिमांड मिला।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव कैलरम निवासी संजीव उर्फ संजू और रोहित के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि सिरटा निवासी अमित ने शिकायत दी थी कि उसने संजीव ढुल, फील्ड इंस्पेक्टर (हेफेड), के खिलाफ भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत एसीबी में दी हुई है। इसी शिकायत को लेकर कुछ दिन पहले पंचायत के दौरान संजीव ढुल ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, 3 नवंबर को इनेलो प्रदर्शन से लौटते समय जब अमित जाट स्कूल के पास पहुंचा तो एक सफेद बोलेरो में सवार रोहित कुंडू निवासी कैलरम, गुच्चा कैलरम, संजू कैलरम तथा 4-5 अज्ञात लोगों ने उस पर डंडों व गंडासी से हमला कर दिया। अमित को भर्ती करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत व एएसआई बजिन्द्र सिंह की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि अमित, संजीव ढुल के खिलाफ आरटीआई तथा सीएम विंडो पर लगातार शिकायतें करता था। संजू को संजीव ने हेफेड में नौकरी भी दिलवाई हुई है और वह उसका नजदीकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed