फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   two arrest for help in atm

मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर नकदी हड़पने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
two arrest for help in atm
कैथल। एटीएम कक्ष में नकदी निकाल रहे लोगों की मदद करने के बहाने कार्ड बदलकर नकदी चुराने वाले गिरोह के हिसार निवासी दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। दोनों द्वारा करीब दो वर्ष पूर्व करनाल रोड स्थित एटीएम कक्ष से नकदी निकाल रहे एक युवक का एटीएम कार्ड बदल कर 38500 रुपये हड़प लिए गए। दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस रिमांड के दौरान कैथल के व्यक्ति की हड़पी गई संपूर्ण 38500 रुपये नकदी बरामद कर ली गई। एक आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दूसरे आरोपी का इसी प्रकार से 26500 रुपये ठगने के एक अन्य मामले में 25 मई तक तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि बालाजी कॉलोनी में अपने मामा विरेंद्र के पास आया हुआ विद्यार्थी विकास 23 मार्च 2018 को अपने मामा का एटीएम कार्ड लेकर एटीएम से नकदी निकलवाने के लिए गया। उस दिन एटीएम कक्ष में काफी भीड़ थी, जहां पर जब उसे पैसे निकालने में दिक्कत आई तो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने मदद करते हुए उसके 40 हजार रुपये निकालकर एटीएम कार्ड लौटा दिया। बाद में उसी दिन उनके बैंक अकाउंट से अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी के खाते में 35 हजार रुपये ट्रांसफर करने के अतिरिक्त अगले दिन 3500 रुपये अन्य निकाल लिए गए। कैथल पुलिस की साइबर क्राइम शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार को मामलों को सुलझाने के आदेश दिए गए थे। एएसआई सुरेंद्र सिंह की टीम द्वारा आरोपी सिसाय जिला हिसार निवासी धनपत सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस रिमांड के दौरान 20 हजार रुपये नकदी बरामद करने के अतिरिक्त एटीएम कक्ष के बाहर निगरानी करने वाले उसके साथी सत्यवान उर्फ मुन्ना निवासी गणेश कॉलोनी हांसी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से पुलिस रिमांड के दौरान 18500 रुपये नकदी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन

एक अन्य वारदात कबूली
पूछताछ में आरोपी सत्यवान ने बताया कि उसके द्वारा करीब पांच माह पहले हाबड़ी एटीएम कक्ष से एक उपभोक्ता का एटीएम एक डिवाइस के जरिये क्लोन बनाकर 26500 रुपये नकदी ऐंठना कबूला गया है। आरोपी सत्यवान का तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed