फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two and a half acres of wheat crop burnt due to fire

Kaithal News: आग लगने से ढाई एकड़ गेहूं की फसल जली

Sat, 13 Apr 2024 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 13 Apr 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two and a half acres of wheat crop burnt due to fire
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका/पूंडरी। चीका के वार्ड नंबर-दो के खेतों में शार्ट सर्किट से आग लगने से दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। उधर, पूंडरी की फरल रोड पर फतेहपुर गांव में आग लगने की घटना में आधा एकड़ गेहूं की फसल जल गई।

चीका में खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर व पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन


चीका के वार्ड नंबर दो के सगे भाई भीरा राम व लाभ सिंह के खेतों के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं। शुक्रवार अपराह्न लगभग तीन बजे खेत के ऊपर से गुजर रहे शहरी लाइन की तार के ऊपर कुछ पक्षी आ बैठे जिससे तार आपस में टकरा गए। इस बीच उनसे निकली बिजली की चिंगारियों से गेहूं की फसल ने आग पकड़ ली। फिर देखते ही देखते आग ने दो एकड़ में खड़ी गेहूं को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस की 112 नंबर गाड़ी मौके पर पहुंंच गई। आसपास के किसानों ने आपसी सूझबुझ दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। फायर बिग्रेड के चालक ने बताया कि शहीद ऊधम सिंह चौंक के आसपास सड़कों पर खड़े रहने वाले आड़े तिरछे वाहनों की वजह से अक्सर फायर ब्रिगेड की गाड़ी जाम में फंस जाती है, जिससे दुर्घटना स्थल पर पहुंचने में उन्हें देर हो जाती है और नुकसान की आशंका बढ़ जाती है।

उधर, फरल रोड पर गांव फतेहपुर में आग लगने से एक किसान की आधा एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांव फतेहपुर के किसान सतीश वालिया के खेत सड़क के पास हैं।

बताया जाता है कि खरपतवार में एक मानसिक रोगी ने माचिस से आग लगा दी। यह आग पास के खेत तक पहुंच गई और गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना पाकर दमकल विभाग व पुलिस मौके पर पहुंची। समय रहते दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने से आग साथ लगते खेतों में पहुंचने से बच गई।


दमकल विभाग व स्थानीय लोगों को आग पर काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत रही कि यदि आग पर जल्दी काबू नहीं पाया जाता तो पास ही स्थित सैकड़ों एकड़ फसल जलकर राख हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed