Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two suspects wanted in connection with a house shooting were arrested.

Kaithal News: घर पर फायरिंग करने के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Nov 2025 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 10 Nov 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Two suspects wanted in connection with a house shooting were arrested.
कैथल। ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने पूंडरी कस्बे में देर रात एक व्यक्ति के घर पर फायरिंग करने के मामले में वांछित दो आरोपियों को काबू कर लिया गया। दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण कुमार ने बताया कि पूंडरी निवासी प्रदीप कुमार की शिकायत अनुसार 1 नवंबर की मध्यरात्रि लगभग 12 बजे दो अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर आए और उसके घर पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में घर की मौंटी और शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। इस बारे में थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी रमेश कुमार की टीम ने आरोपी गांव पाई निवासी जसबीर सिंह और पूंडरी निवासी विनोद उर्फ नोदी को काबू कर लिया गया। आरोपी विनोद गोली चलाने में शामिल था तथा आरोपी जसबीर द्वारा अवैध असलहा उपलब्ध करवाया गया था। आरोपियों के कब्जे से अवैध 32 बोर पिस्टल बरामद कर लिया गया। इस मामले में एक आरोपी आकाश को पहले काबू किया जा चुका है।
विज्ञापन

आरोपी आकाश ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात का षडयंत्र रचा था। शिकायतकर्ता के लड़के का एक लड़की के साथ रिश्ता हुआ है। जो आकाश व उसके साथी यह रिश्ता तुड़वाना चाहते है। आरोपी जसबीर व विनोद के खिलाफ पहले भी लड़ाई झगड़ा, मारपीट चोरी, आर्म्स एक्ट व शराब तस्करी के मामले दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed