{"_id":"6887ce8bafd55b09210d268d","slug":"two-accused-of-murderous-attack-arrested-kaithal-news-c-18-1-knl1004-703177-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कातिलाना हमले के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कातिलाना हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 29 Jul 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। ढांड थाना क्षेत्र में एक युवक पर कातिलाना हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने टयोठा गांव निवासी रोहित कुमार और कुरुक्षेत्र के कमोदा गांव निवासी प्रिंस कुमार को काबू किया।
यमुनानगर जिले के गांव पम्मूवाला निवासी रामकुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह और जसप्रीत 3 जुलाई को निजी कार्य के सिलसिले में कुरुक्षेत्र से कैथल की बस में सफर कर रहे थे। जब वे पबनावा में बस से उतरकर गांव की ओर जा रहे थे, तो तीन अज्ञात युवक डंडे लेकर सामने आए और जसप्रीत पर हमला कर दिया। जसप्रीत को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।
जांच के दौरान सामने आया कि करीब एक साल पहले रोहित कुमार का झगड़ा पिपली निवासी हेरी के साथ हुआ था। तब रोहित के दोस्तों ने जसप्रीत को कुरुक्षेत्र बस अड्डे पर देखा और उसे हेरी समझ लिया। रोहित ने फोन पर साथियों को जसप्रीत का पीछा कर सबक सिखाने को कहा। इसके बाद प्रिंस व अन्य ने पबनावा में बस से उतरते ही जसप्रीत पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।