{"_id":"1ccf01fe65775179f75bf3438d0250f1","slug":"two-accused-of-molestation-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद
कैथल
Updated Tue, 18 Mar 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जाखौली से परीक्षा देकर लौट रही स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मामले में तीसरे आरोपी को रविवार को अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि शनिवार को कुछ छात्राएं 12वीं का पेपर देने के बाद जाखौली से थ्री-व्हीलर से गांव लौट रही थीं।
गांव कसान के पास बाइक सवार तीन युवकों ने थ्री-व्हीलर रोककर छात्राओं से छेड़छाड़ की और एक छात्रा का हाथ पकड़ लिया। थाना राजौंद पुलिस ने एक आरोपी सुनील वासी जाखौली को उसी दौरान गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए थे। एएसआई रेखा रानी दो आरोपियों दिनेश और राममेहर वासी कमान पट्टी, जखौली को भी गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने लगाया था जाम
इस संबंध में दो आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों ने गांव कसान के पास रविवार को कैथल जींद मार्ग पर एक घंटे के लिए जाम भी लगाया था। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।