फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused of attacking the police arrested

Kaithal News: पुलिस पर हमला करने के दो आरोपी काबू

Sat, 26 Aug 2023 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 26 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Two accused of attacking the police arrested
कैथल। ड्यूटी में बाधा डालने व वर्दी फाड़ने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पूंडरी निवासी आरोपी विनोद बंसल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वीरवार को भाजपा मंडल स्तर के पदाधिकारी व उसके परिवार पर पूंडरी पुलिस ने ड्यूटी में दखल देने, वर्दी फाड़ने व बदतमीजी करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस चौकी पूंडरी प्रभारी एसआई शमशेर सिंह की शिकायत के अनुसार, वीरवार को उनके पास फतेहपुर निवासी बलराज का फोन आया कि थाना पूंडरी के सामने उनकी दुकान है जो उसके भाई भगवानदास के नाम है। वहां विनोद बंसल अपने परिवार को लेकर उस दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहा है।

सूचना पर वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर पारिवारिक सदस्यों में लड़ाई-झगड़ा चल रहा था। इसके बाद दोनों पक्ष थाने में आ गए और वहां बातचीत के दौरान विनोद बंसल, उसकी पत्नी और बेटे ने कार्रवाई में दखल देते हुए न बदतमीजी की बल्कि उसकी वर्दी भी फाड़ दी और उन्हें देख लेने की धमकी दी।
विज्ञापन


इस बारे में थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को आरोपी नेता को काबू किया गया।

आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला करने में महिला आरोपी गिरफ्तार
कैथल। लूट की वारदात में शामिल आरोपी को ढांड पकडऩे गई पुलिस की टीम पर हमला करके ड्यूटी में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने महिला आरोपी ढांड निवासी गुरजिंद्र कौर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआइए-1 के एएसआई मुकेश कुमार की शिकायत के अनुसार ढांड थाना क्षेत्र में हुई लूट के मामले में शामिल आरोपी धर्मबीर के घर होने की सूचना मिली थी। 19 जून को सूचना के बाद वे टीम के साथ ढांड गए थे। वहां आरोपी धर्मबीर घर की छत पर मौजूद था।


आरोप है कि पुलिस टीम को देखते ही धर्मबीर की पत्नी कुलजीत कौर (गुरजिंद्र) और अन्य लड़के आवाजें लगाने लगे कि धर्मबीर पुलिस आ गई है, जल्दी से भाग जाओ। वे बोले कि वे धर्मबीर को गिरफ्तार नहीं होने देंगे। इतना कहते ही ईंट और डंडे से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। शिकायत में कहा गया है कि पुलिस टीम में शामिल एक एएसआई की वर्दी भी फाड़ दी। उन्होंने कहा कि अगर अब दोबारा यहां आए तो जान से मार देंगे। प्रवक्ता ने बताया कि महिला आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed