{"_id":"691a4471905effda560260d9","slug":"two-accused-of-assault-and-hostage-taking-were-sent-to-jail-kaithal-news-c-245-1-kht1012-140758-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मारपीट और बंधक बनाने के दो आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मारपीट और बंधक बनाने के दो आरोपियों को भेजा जेल
Mon, 17 Nov 2025 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 17 Nov 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने एक व्यक्ति को बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोप में गांव पीडल निवासी राहुल व अजय को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया। रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से अदालत के आदेश पर दोनों आरोपियों को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया की पीडल निवासी बलराम उर्फ माम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले कई वर्षों वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। आठ जून को दोपहर करीब एक बजे उसके मोबाइल पर निहाल सिंह निवासी पीडल का फोन आया, जिसने अपने खेत में मोटर की तार ठीक करने के लिए बुलाया।
वह शाम 4 बजे खेत पर पहुंचा तो निहाल सिंह ने उसे कमरे में बंद कर दिया, जहां तीन- चार अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे। शिकायत अनुसार आरोपियों ने उसे पकड़कर लात-घूंसा व मुक्कों से पीटना शुरू कर दिया और करीब एक घंटे तक बंधक बना कर रखा।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने जमीन के रास्ते को लेकर चल रहे विवाद के कारण उसे गंभीर रूप से मारपीट कर धमकाया। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपी वारदात में शामिल थे।
दोनों आरोपी इससे पूर्व कुरुक्षेत्र में फायरिंग मामले में एसटीएफ द्वारा मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए थे और कुरुक्षेत्र जेल में बंद थे। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अदालत से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त किए गए थे। संवाद