{"_id":"6653ce8acd20b9112308e4e4","slug":"two-accused-including-the-son-of-the-deceased-arrested-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-116225-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मृतक के बेटे सहित दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मृतक के बेटे सहित दो आरोपी काबू
Mon, 27 May 2024 05:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 27 May 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
कैथल। गांव रोहेड़ा निवासी एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक के बेटे ने जमीन के रुपये न देने की वजह से अपने ही पिता से रंजिश रखी हुई थी। इसी रंजिश के कारण अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के बेटे अभिषेक व उसके दोस्त साहिल उर्फ अंकित को गिरफ्तार किया है।
डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि गांव रोहेड़ा निवासी महिपाल की शिकायत अनुसार वह दूध की डेयरी का काम करता है और कैथल में रहता है। उसके बड़े भाई राजेंद्र के बच्चे शेरगढ़ गांव में किराये के मकान में रहते हैं। राजेंद्र रोहेड़ा गांव स्थित अपने मकान में अकेला रहता था। 18 मई को वह अपने घर कैथल आया हुआ था। उसे शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि राजेंद्र की हत्या हो गई है। इसके बाद वह अपने भतीजे और राजेंद्र के बेटे अभिषेक को साथ लेकर गांव गया। यहां पर मकान के अंदर राजेंद्र का शव खुले आंगन में औंधे मुंह पड़ा था। उसकी कमर, गर्दन पर व सिर पर तेजधार हथियार के 10-12 के गहरे निशान थे और उसके शरीर से काफी खून निकला हुआ था। इस बारे में थाना राजौंद में हत्या का मामला दर्ज था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए करते हुए ब्लाइंड मर्डर गुत्थी को सुलझाने में सफलता हासिल की व आरोपी रोहेड़ा निवासी अभिषेक हाल निवासी शेरगढ़ और शेरगढ़ के ही रहने वाले अंकित उर्फ साहिल को काबू कर लिया। डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी अभिषेक मृतक राजेंद्र का बेटा है। राजेंद्र अकसर अभिषेक की मां व बहन को भला बुरा कहता था व मारपीट करता था, जिससे अभिषेक उसके साथ रंजिश रखने लगा था। राजेंद्र ने ठेके की जमीन के पैसे भी अभिषेक को देने से मना कर दिया था, जिन बातों की वजह से वह अपने पिता से रंजिश रखने लगा था। इस रंजिशन उसने अपने दोस्त अंकित के साथ मिलकर 18 मई को रोहेड़ा स्थित उनके मकान पर गंडासी से वार करके अपने पिता की हत्या कर दी। दोनों मौके से फरार हो गए थे। दोनों आरोपियों का दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।