फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused in cheating with businessman on remand

Kaithal News: कपड़ा व्यापारी से 1.40 लाख ठगने के मामले में दो आरोपी चार दिन के रिमांड पर

Sat, 08 Jul 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 08 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two accused in cheating with businessman on remand
कैथल। मोबाइल कॉल के जरिए एक कपड़ा व्यापारी से 1.40 लाख रुपये ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी धामपुर जिला बिजनौर यूपी निवासी मोहमद माजिद व नदीम अहमद को रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जाखौली निवासी कर्मबीर की शिकायत के अनुसार उसकी सदर बाजार कैथल में कपड़े की दुकान है।
विज्ञापन




उसके पास अमेरिका के नंबर से एक कॉल आई जिसने अपना नाम जसबीर बताया। उसकी दुकान के पड़ोस का जसबीर अमेरिका गया हुआ है। उसने अपना पड़ोसी जसवीर समझकर उससे बात करने लग गया। इसके आरोपी बोला कि वह उसके खाते में 5.45 लाख रुपये भेजेगा और भारत आकर लेगा। इसके बाद उसी ठग ने दूसरे नंबर से कॉल करके कहा कि वह बैंक के कोलकाता हेडक्वार्टर से बोल रहा है और खाते में 12 घंटे में 5.45 लाख रुपये आएंगे। इसके बाद फिर जसवीर नाम के व्यक्ति की कॉल आई और बोला कि जिस एजेंट ने उसको अमेरिका भेजा था उसकी मां गुडग़ांव के अस्पताल में भर्ती है। उसको 1.40 हजार रुपये भेज दो। उसने जो पैसे भेजे हैं, उनमें से काट लेना। उसकी बातों में आकर कर्मबीर ने उसके बताए खाते में 1.40 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद फिर वह एक लाख रुपये मांगने लगा। उसके बाद उसे उसके साथ ठगी होने का शक हुआ। इस बारे में साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों ने पहले चंडीगढ़ में ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया गया था और दोनों आरोपी इससे पहले चंडीगढ़ जेल में बंद थे, जिनकी उपरोक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर चार दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed