{"_id":"6615b66806853cb392011034","slug":"two-accused-arrested-in-theft-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-365204-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 10 Apr 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
कैथल। चीका में एक घर में सेंधमारी करके सोना-चांदी के जेवर व नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों राम बस्ती समाना जिला पटियाला पंजाब निवासी सन्नी व सागर को काबू कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चीका निवासी राजीव की शिकायत के अनुसार तीन मार्च को दोपहर एक बजे उसके परिवार के सभी सदस्य किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटियाला गए थे। इस बीच वह अपने शोरूम पर चला गया। जब शाम को करीब सवा तीन बजे घर पहुंचा तो पाया कि मकान का ताला पहले से ही टूटा हुआ था। जब उसने अंदर जाकर बेडरूम को देखा तो उसके दरवाजे का भी ताला टूटा हुआ था। अलमारियां खुली हुई थीं और सारा सामान बिखरा हुआ था। उसने सारा सामान संभाला तो पाया कि कोई चोर घर से नकदी, गहने व अन्य सामान चोरी कर ले गया था। ंव
शिकायत के अनुसार घर से 60 तोले सोना, छह किलो चांदी, दो लाख रुपये व अन्य सामान की चोरी हुई थी। थाना चीका में यह मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने उन्हें चार दिन रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार घर से 60 तोले सोना, छह किलो चांदी, दो लाख रुपये व अन्य सामान की चोरी हुई थी। थाना चीका में यह मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने उन्हें चार दिन रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन