फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested in gate theft case

Kaithal News: गेट चोरी करने के मामले में दो आरोपी काबू

Sun, 27 Oct 2024 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 27 Oct 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in gate theft case
कैथल। थाना शहर क्षेत्र से प्लॉट से गेट चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी चंदाना रोड कैथल निवासी कर्मसिंह व सन्नी को काबू कर लिया। मॉडल टाउन कैथल निवासी सतीश की शिकायत के अनुसार चंदाना रोड पर उसने 1000 गज प्लॉट की चारदीवारी निकलवाकर गेट लगाया था। 28 अगस्त को गेट चोरी हो गया। मामले में पहले ही दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। उधर, बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव खुराना निवासी गुरमीत को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव रसूलपुर निवासी प्रवीन कुमार की शिकायत के अनुसार दो अक्तूबर को नहर कॉलोनी कैथल के गेट नंबर एक के पास खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई थी। व्यापक पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed