{"_id":"68151d8f20de45905c02d3a0","slug":"two-accused-arrested-in-case-of-robbery-from-a-junk-dealer-kaithal-news-c-18-1-knl1004-637515-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कबाड़ी से लूट के मामले में दो आरोपियों को किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कबाड़ी से लूट के मामले में दो आरोपियों को किया काबू
Sat, 03 May 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 03 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंजी
कैथल। कबाड़ी वाले से रुपये व चांदी का कड़ा लूटने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू किया है। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक, लूटे गए छह हजार रुपये व चांदी का कड़ा बरामद किया गया है।
नानकपुरी कॉलोनी निवासी छिंदा की शिकायत के अनुसार वह कबाड़ी का काम करता है। 28 अप्रैल को अपराह्न करीब सवा तीन बजे उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि वह प्रवीण बोल रहा है तथा उसे सामान बेचना है। चंदाना के टी प्वाइंट कैथल नरवाना हाईवे के पास आ जाएं।
वह अपनी बाइक लेकर रेडी टी प्वाइंट के पास पहुंचा तो वहां पर दो लड़कों ने कहा कि वह उन्हें पांच हजार रुपये दे दें वे उसे कबाड़ का सामान दे देते हैं। उसने पहले सामान दिखाने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने समान नहीं दिखाया तो अनदेखी कर वह तितरम मोड़ की तरफ रेहड़ी लेकर चल पड़ा। कुछ ही दूरी पर वही दोनों बदमाश बाइक पर आए तथा साथ मारपीट कर आठ हजार रुपये व हाथ में पहना चांदी का कड़ा छीनकर भाग गए। कलायत थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद की टीम ने करते हुए आरोपी मानस निवासी गुरदीप उर्फ प्रवीन तथा पटेल नगर नरवाना निवासी राकेश को काबू कर लिया गया। दोनों युवकों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ दौरान आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक, लूटे गए छह हजार रुपये और चांदी कड़ा बरामद कर लिया गया। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।