फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested in case of pipe theft

Kaithal News: पाइप चुराने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in case of pipe theft

विज्ञापन
कैथल। निर्माणाधीन दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस हाइवे से लोहे के पाइप चुराने में पुलिस ने आरोपी गांव चौशाला निवासी अरुण व कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया।

जिला चरखी दादरी के गांव बोंद कलां निवासी राहुल की शिकायत के अनुसार वह एक कंपनी में मैनेजर है। उनकी कंपनी ने निर्माणाधीन दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर सांघन-धनौरी गांव के पास पुल बनाने का ठेका लिया हुआ है। पांच जनवरी को उसने जांच में पाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वहां से 10-12 पाइप चुरा लिए थे। थाना सदर में यह मामला दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले में पहले ही एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी अरुण के कब्जे से दो पाइप बरामद हुए।

अरुण को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आरोपी कृष्ण का एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed