फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested in car robbery case, on remand

Kaithal News: कार लूटने के मामले में दो आरोपी काबू, रिमांड पर

Fri, 23 Feb 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 23 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in car robbery case, on remand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। तितरम थाना क्षेत्र में भिवानी निवासी कार चालक से मारपीट करके कार लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान जिला हिसार के गांव बटाला निवासी अंकित व मुल्तान कॉलोनी हांसी निवासी डिंकल के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पटेल नगर भिवानी निवासी दलीप कुमार की शिकायत अनुसार वह किराये पर गाड़ी चलाता है। वह अपनी गाड़ी को हाउसिंग बोर्ड मार्केट भिवानी में खड़ी करता है। 19 फरवरी को सुबह करीब 11:30 बजे दो लडक़े उसके पास आए। उन्होंने उसे कैथल चलने के लिए कहा। इसके लिए 3200 रुपये में किराये की बात तय हुई। आरोपियों ने उसे 1500 रुपये तेल के एडवांस दे दिए। रास्ते में थोड़ा चला ही था कि पिछली सीट वाले लडक़े ने कहा कि उसे स्टीरियो में गाने सुनने हैं और उसका फोन मांग लिया।
विज्ञापन


दोपहर करीब ढाई बजे वे देवबन कैंची चौक से कैथल की तरफ पहुंचे तो अगली सीट पर बैठे लडक़े ने कहा कि आप खेत में बने रास्ते में गाड़ी को ले लो। उसे यहां से लैपटॉप वगैरह लेना है। इस पर उसने सडक़ पर ही गाड़ी रोक दी और कहा कि कच्चे रास्ते में गाड़ी नहीं जाएगी। इसके बाद दोनों लडक़ों ने एकदम उस पर बर्फ वाले सुओं से हमला कर दिया। उन्होंने काफी सुए उसे मारे। एक आरोपी ने उसके गले में मफलर डाल लिया और दोनों हाथों से खींच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलीप कुमार ने बताया कि आरोपियों ने उसे पिछली सीट पर घसीट लिया और उसे सीट पर बांध दिया। आगे बैठा लडक़ा गाड़ी चलाने लगा। इस बीच आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उससे एटीएम कार्ड, गुगल पे व फोन का पिन कोड पूछ लिया। फिर कुछ दूरी पर चलकर गाड़ी पेट्रोल पंप से पीछे रोककर गाड़ी चलाने वाला लडक़ा तितरम गांव के पास वाले पेट्रोल पंप से 700 रुपये उसके खाते से पेट्रोल पंप के सेल्समैन से निकलवाकर लाया। बाद में आरोपी उसे नेशनल हाईवे 152 पर खेतों के कच्चे रास्ते में गाड़ी सहित ले गए।


दिलीप के मुताबिक, आरोपियों ने वहां भी मारपीट कर दोबारा बर्फ के सुओं से हमला कर उसे घायल कर दिया। बाद में आरोपी उसकी कार, मोबाइल व पर्स सहित अन्य दस्तावेज लूटकर उसे कार से नीचे फेंक कर भाग गए। इस बारे में थाना तितरम में मामला दर्ज था। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed