फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested in bike theft cases

Kaithal News: बाइक चोरी के मामलों में दो आरोपी पकड़े

Wed, 04 Jun 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 04 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in bike theft cases
कैथल। सीआईए पुलिस ने बाइक चोरी के अलग-अलग दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। सीआईए-वन प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की टीम ने बालू निवासी आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कुराड़ निवासी सुखदेव की शिकायत दी थी कि 21 फरवरी की रात उसकी बाइक जींद रोड कैथल स्थित स्प्रिंग फील्ड के बाहर से चोरी हो गई थी। तितरम थाने में यह केस दर्ज कराया था। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद की जा चुकी हैं।
विज्ञापन


दूसरे मामले में चौकी महमूदपुर पुलिस के एचसी मंगल सिंह ने समाना पंजाब निवासी आरोपी चाहत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मलकाना पत्ती समाना पंजाब निवासी सुनील की शिकायत दी थी कि छह अप्रैल को वह माईसर मंदिर महमूदपुर में माथा टेकने के लिए अपनी बाइक पर आया था। उसकी बाइक समेत एक अन्य व्यक्ति धर्मेंद्र की बाइक चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुहला थाने में यह केस दर्ज कराया गया था। मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई धर्मेंद्र की बाइक सहित चोरीशुदा पांच अन्य बाइक बरामद की जा चुकी हैं।


दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के लिए आरोपी चाहत को अदालत में पेश कर पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया। वहीं आरोपी सुनील को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed