फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested for snatching money in Bhiwani

Kaithal News: भिवानी में पैसा छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Jun 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 23 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for snatching money in Bhiwani
संवाद न्यूज एजेंसीकैथल/भिवानी। स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने सोमवार को गाड़ी चालक से अवैध वसूली के नाम पर पांच हजार रुपये छीनने के मामले में आरोपी राविण निवासी कालोद और अमित निवासी खारिया, जिला हिसार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी और 1900 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में अमन निवासी कैथल ने थाना सिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार वह अपने वाहन से झुंझुनूं (राजस्थान) जा रहे थे। जब वह नेशनल हाईवे-52 पर सिवानी क्षेत्र में पहुंचे तो पीछे से स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार दो युवक आए और उनसे अवैध वसूली के तौर पर रुपये मांगने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनसे पांच हजार रुपये छीन लिए और मौके से भाग गए।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर थाना सिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान स्पेशल स्टाफ ईशरवाल के सहायक उप निरीक्षक जोगिंद्र पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई स्कॉर्पियो गाड़ी तथा 1900 रुपये बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी राविण के विरुद्ध पहले भी लड़ाई-झगड़ा और हत्या जैसे गंभीर मामलों में कुल छह अभियोग दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed