फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested for grabbing cash in the name of getting jobs

नौकरी लगवाने के नाम पर नकदी हड़पने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for grabbing cash in the name of getting jobs
कैथल। नौकरी लगवाने के नाम पर नकदी हड़पने के एक मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को दोनों आरोपी न्यायालय में पेश किए गए, जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पूंडरी निवासी दीपक ने पुलिस को शिकायत दी कि वह एक बीमा कंपनी में एजेंट है। उसने नौकरी डॉट कॉम पर नौकरी के लिए आवेदन किया था। कुछ दिनों बाद उसे अनजान नंबर से फोन आया कि आपका आवेदन मंजूर हो गया। आपका करनाल के एक बैंक में ऑनलाइन इंटरव्यू लिया जाएगा। उसी के आधार पर मेन इंटरव्यू देना है। उन्होंने उसका इंटरव्यू लिया और इंटरव्यू सफल होने की पुष्टि के लिए ई-मेल भेजी। उससे 2500 रुपये लिए गए। जो उसने ऑनलाइन भेज दिए।
विज्ञापन

आरोपियों ने दोबारा 7500 रुपये मांगे तो उसे शक हुआ और रुपये देने से मना कर दिया। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि आपके बैंक अकाउंट की जानकारी उनके पास है। वे उसे कंगाल और अपराधी बना देंगे। उसने इसके बाद पुलिस को सूचित किया। थाना पूंडरी में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। एसपी ने बताया कि मामले की आगामी जांच साइबर क्राइम पुलिस पोस्ट कैथल की टीम द्वारा करते हुए आरोपी यूपी के बलरामपुर निवासी राहुल कुमार व दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि दोनों आरोपी फर्जीवाड़ा के ही एक अन्य मामले में जिला जेल हिसार में बंद थे, जिनकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। इस मामले में पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed