{"_id":"691e1d099601ac748201be9d","slug":"two-accused-arrested-for-assault-kaithal-news-c-18-1-knl1004-784335-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हमला करने केे दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हमला करने केे दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 20 Nov 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मूंदड़ी निवासी युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह व प्रवीन कुमार की टीम द्वारा करते हुए गांव मूंदड़ी निवासी युग उर्फ आशु और रोहित उर्फ बागू को काबू किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव मूंदड़ी निवासी प्रदीप की शिकायत पर थाना पूंडरी में मामला दर्ज है। शिकायत में प्रदीप ने बताया कि वह गांव में जिम चलाता है। उसकी युग, सुनील, अनिल, विकास और प्रवीन के साथ काफी समय से रंजिश चल रही है। इन आरोपियों के खिलाफ थाना पूंडरी में पहले भी मामले दर्ज हैं। जमानत पर बाहर आने के बावजूद आरोपी उसे और उसके परिवार को लगातार धमकाते रहे।
शिकायत के अनुसार 14 सितंबर की शाम करीब 5 से 7 बजे के बीच जब प्रदीप अपने दोस्त पवन के साथ कठवाड़ वाली सड़क से सैर कर लौट रहा था, तभी मुर्गी फार्म के पास बिना नंबर की काले शीशे वाली स्कॉर्पियो ने उन्हें रोक लिया। गाड़ी से 7–8 युवक उतरे, जिनके चेहरे ढके हुए थे और हाथों में लाठी, डंडे, गंडासी और रिवॉल्वर थे। आरोपियों ने प्रदीप पर गंडासी व अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उधर, घायल प्रदीप को अंबाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।