{"_id":"682e3542c140348c8202fac0","slug":"two-accused-arrested-along-with-six-stolen-bikes-kaithal-news-c-18-1-knl1004-652305-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चोरी की छह बाइक सहित दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चोरी की छह बाइक सहित दो आरोपी काबू
Thu, 22 May 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 22 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चौकी महमूदपुर पुलिस ने चोरी की छह बाइक सहित दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मलकाना पत्ती समाना पंजाब निवासी सुनील ने शिकायत दी थी कि छह अप्रैल को वह माइसर मंदिर महमूदपुर में माथा टेकने के लिए बाइक पर आया था।
यहां से अज्ञात आरोपी उसकी बाइक सहित एक अन्य धरमिंद्र की बाइक चोरी करके ले गया। गुहला थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था।
मामले की जांच चौकी महमूदपुर प्रभारी एएसआई राजेश कुमार की अगुवाई में एचसी मंगल सिंह की टीम ने करते हुए समाना पंजाब निवासी आरोपी साहिल प्रीत और शहजादपुर जिला पटियाला निवासी मंदीप सिंह को काबू कर लिया गया। व्यापक पूछताछ दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई
धरमिंद्र की बाइक सहित चोरी की पांच अन्य बाइकें बरामद की गईं। इसमें एक बाइक चीका से और चार बाइकें पंजाब से चोरी की गई थीं। इस मामले में आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद