फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested along with eight stolen bikes

Kaithal News: आठ चोरीशुदा बाइक सहित दो आरोपी काबू

Fri, 19 Jul 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 19 Jul 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested along with eight stolen bikes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। वाहन चोरों पर शिकंजा कसते हुए सीआईए पुलिस ने आठ चोरीशुदा बाइक सहित दो आरोपी काबू किए हैं। इस मामले में सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह की अगुवाई में एचसी जसमेर सिंह की टीम ने जांच करते हुए बिधराना निवासी आरोपी विशाल व गांव बरोट निवासी गौतम को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव बेगपुर निवासी कर्म सिंह ने शिकायत दी थी कि नौ अप्रैल 2023 को उसकी बाइक उसके खेत कोठा के पास से अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया था। थाना ढांड में यह केस दर्ज कराया गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी विशाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी विशाल को बुधवार को काबू करके व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था।
विज्ञापन


आरोपी विशाल से रिमांड अवधि दौरान पूछताछ दौरान दूसरे आरोपी गौतम को काबू करने के अतिरिक्त आरोपियों के कब्जे से उक्त बाइक सहित आठ चोरीशुदा बाइक बरामद की हैं। इन सभी बाइकों में आरोपियों ने सात बाइक जिला कैथल व एक बाइक पानीपत से चोरी करनी कबूल की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed