फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused apprehended in cases of illegal possession of arms; two country-made pistols recovered.

Kaithal News: अवैध असलहा रखने के मामलों में दो आरोपी काबू, दो देशी पिस्तौल बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two accused apprehended in cases of illegal possession of arms; two country-made pistols recovered.
कैथल। अवैध असलहा रखने वालों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस ने अलग-अलग दो मामलों में दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का कट्टा और 32 बोर की देशी पिस्तौल बरामद हुई है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि दोनों के खिलाफ थाना कलायत में प्राथमिकी दर्ज की थी। पहले मामले में पुलिस टीम कलायत बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि जींद जिले के गांव काब्रच्छा निवासी संदीप 315 बोर का अवैध कट्टा लेकर कलायत-मटौर रोड पर रजबाहे की पटरी पर खड़ा है। पुलिस ने दबिश देकर उसे काबू कर लिया। तलाशी में पेंट से कट्टा, एक कारतूस और एक खाली खोल बरामद हुआ। दूसरे मामले में टीम अनाज मंडी के पास गश्त कर रही थी। सूचना पर गांव हथो से नरवाना नहर पटरी पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल मोड़कर भाग रहे धारसुल खुर्द निवासी रिम्पल उर्फ रणजीत को काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed