फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tussle between two groups, efforts to bring councillors into their fold

Kaithal News: दो गुटों में खींचतान, पार्षदों को पाले में लाने के प्रयास

Thu, 20 Nov 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Tussle between two groups, efforts to bring councillors into their fold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए 21 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर नगर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर पालिका सचिव पवन कुमार शर्मा ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी चुने गए पार्षदों तथा नगर पालिका अध्यक्ष को सूचना भेज दी गई है।

उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए आवश्यक ईवीएम भी नपा कार्यालय में पहुंच चुकी हैं। उपाध्यक्ष का चुनाव नगरपालिका परिसर में ईवीएम के माध्यम से कराया जाएगा। सचिव ने बताया कि इस चुनाव में सांसद व विधायक का वोट शामिल नहीं होगा। केवल नगर पालिका अध्यक्ष अंकित राणा और 16 चुने गए पार्षद ही मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नगर में गहमा-गहमी का माहौल है। चौपालों में, हुक्का बैठकों में और आम लोगों की बातचीत में भी यही चुनाव चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है। उपाध्यक्ष पद के लिए इच्छुक संभावित प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर पार्षदों से संपर्क कर रहे हैं। दो गुट आमने-सामने माने जा रहे हैं—एक गुट में 8 और दूसरे में 9 सदस्यों के नाम सामने आ रहे हैं। दोनों ही खेमे पार्षदों को अपने पाले में करने के लिए लगातार रणनीति में जुटे हैं। मतदान के दौरान कौन किसके पक्ष में वोट देगा, यह साफ नहीं है। चुनाव का समय सुबह 10 बजे निर्धारित किया गया है। मतदान के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी जोर पकड़ रही है कि 21 नवंबर को होने वाला चुनाव पोस्टपोन भी हो सकता है। गौरतलब है कि इस बार नगरपालिका में वार्डों की संख्या बढ़ाकर 16 की गई है।­­
मतदान करने वाले नगर पालिका के सदस्य
पद
नाम

प्रधान
अंकित राणा प्रधान

वार्ड
पार्षद

1
रेनू धानियां
2
आशीष राणा

3
उषा रानी

4
निशा राणा

5
प्रीत जगदेव

6
प्रदीप राणा

7
राजेश राणा

8
महीपाल पंवार

9
जगदीश रायका
10
संजय सिंगला

11
विनोद जेष्ठ

12
अमित बैद
13
रवींद्र निर्मल बंटी

14
पूनम धीमान

15
कविता कांसल
16
नीलम यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed