{"_id":"6878040fc4132f1ebf0bf175","slug":"truth-restraint-and-service-are-the-basis-of-life-mahant-laxminarayan-kaithal-news-c-18-1-knl1004-693777-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्य, संयम और सेवा ही जीवन का आधार: महंत लक्ष्मीनारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्य, संयम और सेवा ही जीवन का आधार: महंत लक्ष्मीनारायण
Thu, 17 Jul 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। धार्मिक प्रवचनों के माध्यम से जीवन की जटिलताओं का समाधान बताते हुए महंत लक्ष्मीनारायण पुरी महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति सत्य, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलता है, भगवान उसकी नैया कभी डूबने नहीं देते।
वे गोशाला सेवा समिति के कोषाध्यक्ष प्रशांत आनंद के फार्म हाउस पर आयोजित भक्ति सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सत्य, संयम और सेवा ही मानव जीवन की सच्ची नींव हैं। जब व्यक्ति अपने कर्मों में ईमानदारी बरतता है और सेवा-भावना के साथ जीवन जीता है, तो ईश्वर स्वयं उसके मार्ग को सुगम बनाते हैं।
उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि जीवन में कठिनाइयों से घबराने की बजाय धर्म के मार्ग पर और अधिक निष्ठा और विश्वास के साथ आगे बढ़ें।
अंत में आरती व प्रसाद वितरण हुआ। श्रद्धालुओं ने महंत लक्ष्मीनारायण पुरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायक बताया।इस अवसर पर अशोक, सुमन, पूनम, सुरेंद्र, कार्तिक आनंद, मुस्कान व लक्की श्रद्धालु उपस्थित रहे।