{"_id":"df262a005cab29886a089c8e8e53f4fc","slug":"trucks-hits-tractor-two-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मारी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मारी, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Wed, 02 Jul 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाई। कैथल-पानीपत मार्ग पर गांव जाखौली के पास मंगलवार को ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में दो युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। उधर, मामले की सूचना मिलते ही अस्पताल में ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।
जानकारी के अनुसार, गांव किच्छाना में कई दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। इस पर गांव में युवा विकास मंडल सदस्य मंगलवार शाम लगभग छह बजे ट्रैक्टर ट्राली में जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलवाकर गांव किच्छाना लौट रहे थे।
इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे गड्ढों में गिरने के बाद पलट गई। हादसे में गांव वासी युवा संजय (22), राजपाल (21) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य युवा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कृष्ण, बलराज, शंकर, प्रवीण और बिंटू को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार
सूचना मिलते ही तितरम थाना प्रभारी महावीर सिंह सिंधु मौके पर पहुंचे और घायलों को कैथल अस्पताल में पहुंचाया। वहीं, पोस्टमार्टम के लिए शवों को भी कैथल सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया गया। घटना के बाद ड्राइवर मौके से ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। तितरम थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
दुर्घटना में मौत की सूचना मिलते ही किछाना गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह सब बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुआ है। जले हुए ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलना बिजली विभाग की जिम्मेवारी होती है। ग्रामीणों ने इस दुर्घटना के मुआवजे की मांग बिजली विभाग से की है।