Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Truck overturns after hitting a pole; driver dies

Kaithal News: खंभे से टकराकर पलटा ट्रक, चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Truck overturns after hitting a pole; driver dies
पलटा हुआ ट्रक से बिखरा हुआ सामान ​। सोशल मीडिया - फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर गांव खरक पांडवा के पास शनिवार को चालक को नींद की झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक पलट गया। हादसे में चालक पंजाब के तरनतारन जिले के गांव रसूलपुर के 25 वर्षीय सेहवन की मौत हो गई, जबकि परिचालक जसबीर को हल्की चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की। जसबीर सिंह ने बताया कि ट्रक जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे से गुजर रहा था। गांव खरक पांडवा के पास पहुंचने पर चालक सेहवन को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराया।
विज्ञापन

टक्कर के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने का प्रयास किया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी जुटाई। हादसे में चालक सेहवन की मौत होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
कलायत थाना पुलिस ने की इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई
डीएसपी रोहताश ने बताया कि कलायत थाना पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में चालक को नींद की झपकी आने से ट्रक का संतुलन बिगड़ना हादसे का कारण बताया जा रहा है। अभी मामले की गहनता से जांच होगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed