फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Truck operators staged a sit-in on the Cheeka-Patiala State Highway in protest against the land being freed, jammed

जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने के विरोध में ट्रक ऑपरेटरों ने चीका-पटियाला स्टेट हाईवे पर दिया धरना , लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Truck operators staged a sit-in on the Cheeka-Patiala State Highway in protest against the land being freed, jammed
Truck operators staged a sit-in on the Cheeka-Patiala State Highway in protest against the land being freed, jammed - फोटो : Kaithal
(कैथल) गुहला-चीका। प्रशासन द्वारा छह एकड़ जमीन से कब्जा हटाने के विरोध में वीरवार को ट्रक ऑपरेटर ने चीका-पटियाला स्टेट हाईवे के एक तरफ के रास्ते को जाम कर दिया। इस कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। जाम लगने से राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने धरना दे रहे लोगों को समझाया। इसके बाद उन्होंने जाम खोला और यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन

धरना दे रहे ट्रक यूनियन के प्रधान प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा ट्रक ऑपरेेटरों को उजाड़ने की जो कार्रवाई की गई है, उसकी जितनी भी निंदा की जाए उतनी ही कम है। प्रशासन को कब्जा लेने से पूर्व उन्हें नोटिस दिया जाना चाहिए था, लेकिन अधिकारियों ने विधायक ईश्वर सिंह के दबाव में आकर उनकी कोई बात नहीं सुनीं। जल्द ही प्रशासन की धक्केशाही के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। कब्जा लेने के नाम पर जो हरे भरे वृक्ष रौंदे गए हैं, उनके खिलाफ भी याचिका दायर कर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। सड़क के एक तरफ ऑपरेटरों ने धरना जारी रखा।
विज्ञापन

नेताओं ने नहीं ली सुध
ट्रक ऑपरेटरों में इस बात को लेकर रोष है कि किसी भी पार्टी के नेता ने उनकी सुध नहीं ली है। विधायक पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि करीब 500 से अधिक परिवारों को उजाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। विधायक से लेकर सांसद तक उनकी कोई सुनवाई न किए जाने पर ट्रक ऑपरेटरों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जगह पर नए बस स्टैंड का निर्माण होगा। ट्रक यूनियन के लिए दूसरी जगह दी जाएगी।
-ईश्वर सिंह विधायक, गुहला-चीका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed