{"_id":"646fb8272bf4e2aa53047c84","slug":"truck-driver-crushed-the-young-man-in-cheeka-kaithal-news-c-18-1-knl1004-132742-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका में ट्रक चालक ने युवक को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका में ट्रक चालक ने युवक को कुचला
Fri, 26 May 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 26 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
कैथल। चीका में उधम सिंह चौक पर एक अज्ञात ट्रक चालक ने एक युवक को कुचल दिया। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने भाई की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज किया है।
चीका निवासी गुरमेल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि वे तीन भाई हैं। 24 मई को सुबह करीब 9.40 बजे उसका भाई गुरनेक सिंह घर से ऊधम सिंह चौक चीका के पास घर का सामान लेने गया था। जब उसका भाई गुरनेक चौक पर आया तो ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए गुरनेक को टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर गया तभी ट्रक उसके ऊपर से गुजर गय। इसके बाद आरोपी ट्रक चाल ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। वे एक निजी गाड़ी का प्रबंध करके गुरनेक को उठाकर महाबीर दल चैरिटेबल अस्पताल में लेकर गए, जहां गुरनेक सिंह की मौत हो गई।
एचसी शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद