फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Troubled by the water crisis, women of Amargarh Gamdi broke pots

Kaithal News: जल संकट से परेशान अमरगढ़ गामड़ी की महिलाओं ने फोड़े मटके

Sun, 18 May 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 18 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the water crisis, women of Amargarh Gamdi broke pots
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। न्यू करनाल रोड पर स्थित अमरगढ़ गामड़ी कॉलोनी में पीने के पानी की गंभीर समस्या से त्रस्त महिलाओं का शनिवार की दोपहर गुस्सा फूट पड़ा। करीब दो महीने से साफ पेयजल के लिए तरस रहीं महिलाओं ने गली नंबर पांच और छह के सामने सड़क पर मटके फोड़कर प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद जाम खत्म किया।

इस दौरान नाराज महिलाओं ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि विभाग लोगों को पीने का स्वच्छ पानी नहीं, बल्कि ज़हर परोस रहा है। प्रदर्शन कर रही महिला बीरो देवी, बीरमती, सविता रानी समेत कई महिलाओं ने कहा कि पिछले दो महीनों से गामड़ी में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही। जब कभी पानी आता भी है तो वह इतना गंदा होता है कि पीना तो दूर, नहाने और कपड़े धोने के लायक भी नहीं होता।
विज्ञापन


बीरमती ने बताया हमने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब तो मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ा। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने कई बार जनस्वास्थ्य विभाग और पार्षद से शिकायत की है, लेकिन केवल आश्वासन ही मिलते हैं। पार्षद रामफल सैनी ने कहा कि वे खुद भी विभाग के चक्कर लगाकर थक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गामड़ी के लोगों का कहना है कि कई घरों में बच्चों और बुजुर्गों को गंदा पानी पीने से पेट की बीमारियां हो रही हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करेंगी। उन्होंने मांग की कि जनस्वास्थ्य विभाग तत्काल प्रभाव से साफ पानी की सप्लाई सुनिश्चित करे और आरोपी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। जाम लगाने की सूचना पाकर मौके पुलिस बल पहुंचा।


इसके बाद मौके पर भाजपा नेता व नगर परिषद प्रतिनिधि सुमित गर्ग पहुंचे। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात की और जाम लगा रही महिलाओं को आश्वासन दिया कि सोमवार को विभाग टयूबवेल लगाने का काम शुरू कर देगा। इसके बाद उनकी पेयजल की समस्या का समाधान हो जाएगा। सुमित गर्ग ने बताया कि टयूबवेल के लिए जगह नहीं मिल रही थी, इसलिए यह समस्या आ रही थी। अब शीघ्र ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed