{"_id":"668206fdf1787d9e57001a0a","slug":"troubled-by-the-problem-of-potholes-shopkeepers-demonstrated-kaithal-news-c-245-1-kht1001-117847-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गड्ढों की समस्या से परेशान दुकानदारोंं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गड्ढों की समस्या से परेशान दुकानदारोंं ने किया प्रदर्शन
Mon, 01 Jul 2024 07:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 01 Jul 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
राजौंद। स्थानीय कैथल असंध मार्ग पर सड़क पर बने गहरे गड्ढे से खफा दुकानदारोंं ने प्रशासन के प्रति जमकर रोष जताया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि प्रशासन को बार-बार अवगत करवाने केबाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
दुकानदार सुरेंद्र, नरेश, संदीप, सतपाल, जोगेंद्र, सोनू, पाला, अंकित, बंटी, सुलर मिस्त्री ने बताया कि सड़क पर बने तीन तीन फुट तक गहरे गड्ढे जो बरसात के बाद पानी भरने के बाद नजर नहीं आते। जिसमेंं कई टू व्हीलर वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। दुकानों के आगे पानी भरा रहने से उनका धंधा चौपट होकर रह गया है। पानी निकासी के लिए बनाए नाले केवल शोपीस बनकर रह गए है, क्योंकि इनमें पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। जिससे ऊंचाई की तरफ से आने वाला पानी यहां भर जाता है। सड़क की दोनों साइड की तरफ से पानी की निकासी नही है। पानी भरा रहने से सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। उन्होंने मांग की कि कि टूटी हुई सड़क की मरम्मत व पानी निकासी की उचित व्यवस्था करवाकर उन्हें इस परेशानी से छुटकारा दिलाया जाए।