{"_id":"669471a60e99e203f5098135","slug":"trouble-in-rain-due-to-incomplete-work-kaithal-news-c-18-1-knl1004-430903-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अधूरे पड़े काम से बारिश में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अधूरे पड़े काम से बारिश में परेशानी
Mon, 15 Jul 2024 06:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। वार्ड नंबर 11 में अस्पताल के पीछे इंदिरा कॉलोनी में अधिकांश गलियों में अधूरा निर्माण कार्य लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बना हुआ है। जरा सी बारिश में जलभराव होने से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है।
कॉलोनी निवासी सुरेंद्र वाल्मीकि, ऋषिपाल, नवीन आदि ने कहा कि नगरपालिका ने कुछ मास पहले इन गलियों में निर्माण कार्य आरंभ किया था। न जाने किन कारणों के चलते निर्माण कार्य बीच में ही अधूूरा छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि यह मौसम बारिश का है। थोड़ा सा पानी गिरने पर मार्ग पर कीचड़ व जलभराव हो जाता है।
इसके कारण से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कीचड़ व जलभराव के कारण से छोटे बच्चों को स्कूल जाने में भी भारी कठिनाई उठाना पड़ रही है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर न तो कोई लाइट की व्यवस्था है तथा न ही पानी की निकासी की।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की है कि नगर पालिका तत्काल प्रभाव से इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए बीच में छोड़े गए कार्य को पूरा करवाए। दूसरी ओर नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता संजीव कुमार ने वहां के ग्रामीणों को इसका जिम्मेदार बताया। कहा कि चल रहा कार्य लोगों ने ही रुकवा दिया था। उन्होंने बताया की इस क्षेत्र के लोगों ने यह कहते हुए कार्य रुकवाया था कि पहले सीवरेज डलवाऐंगे उसके बाद आप निर्माण कार्य शुरू करना।
उन्होंने बताया की जनस्वास्थ्य विभाग से नगरपालिका में पत्र आ चुका है कि उन के विभाग के पास इस समय सीवरेज का कोई बजट नहीं है। अब दो दिन में निर्माण कार्य फिर से शुरू करवा दिया जाएगा।