फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Trouble due to lack of section officer in District Primary Education Officer's office

जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अनुभाग अधिकारी न होने से परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to lack of section officer in District Primary Education Officer's office
Trouble due to lack of section officer in District Primary Education Officer's office - फोटो : Kaithal
0 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लॉक गुहला की नई कार्यकारिणी की एक अहम बैठक कर्मचारी संघ के चेयरमैन वेद प्रकाश कौशिक की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए वेदप्रकाश कौशिक ने बताया लगभग 5 माह से मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में अनुभाग अधिकारी एसओ का स्थानांतरण होने के कारण यह पद रिक्त है, जिसके कारण इनसे संबंधित सभी मामले लंबित पड़े है। मौलिक शिक्षा अधिकारी से लेकर शिक्षा निदेशक व वित्त विभाग तक भी इसकी जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक किसी भी समस्या का हल नहीं निकाला गया। उन्होंने कहा कि गत 2 सितंबर को रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के सामने 1 दिन का धरना देकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को इसके बारे में ज्ञापन दिया गया था। अब 9 दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हई है। इस अवसर पर सरदार जंगीर सिंह, सरदार शिंगारा सिंह, सरदार सरबजीत सिंह, जेठू राम, जय सिंह, सरदार परमिंद्र सिंह, मोमन राम कौशिक, गंगाराम, बलकार सिंह, सरदार सज्जन सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed