{"_id":"654fd83dcc3860a8b803f523","slug":"trouble-due-to-jam-on-kaithal-patiala-road-kaithal-news-c-18-1-knl1004-262097-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैथल-पटियाला मार्ग पर जाम से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैथल-पटियाला मार्ग पर जाम से परेशानी
Sun, 12 Nov 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। नगर में जब से डिवाइडर बना है तब से सडक़ें संकरी हो गई हैं। नगर का बाजार कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण दिन भर बाजार में भीड़ भाड़ रहती है। इसके साथ ही भारी वाहनों की आवाजाही के कारण मुख्य मार्ग पर हमेशा ही जाम की स्थिति रहती है।
नगर के लोगों ने कई बार नगर का बाईपास बनवाने की मांग की है ताकि इस जाम की स्थित से निजात पाई जा सके। नगर निवासी राज कुमार वधवा, सुरेश सरदाना, ओम प्रकाश मुटरेजा, सुरेंद्र सरदाना, नरेश मित्तल, भीषू चौधरी, बलजीत व अन्य का कहना था कि नगर में तीन बैंक, सरकारी स्कूल व नगर का बाजार मुख्य मार्ग पर स्थित है ऐसे में सडक़ पर ग्राहकों के वाहन भी खड़े होते हैं और लोगों का आना जाना भी अधिक होता है। नगर का कोई बस अड्डा न होने के कारण बसें भी मुख्य मार्ग पर ही खड़ी हो कर सवारियों को उतारती व बिठाती हैं। ऐसे में जब बस रुकती हैं तो उसके पीछे वाहनों की कतारें लग जाती हैं।
भारी और ओवरलोड वाहन जब नगर के बीच में से गुजरते हैं तो ऐसे में भी वाहनों की लंबी कतारें सडक़ पर लग जाती हैं और जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। शाम के समय रेहड़ी बाजार भी नगर के मुख्य मार्ग पर ही लगता है तब भी वाहनों को गुजरने में काफी दिक्कत होती है। यदि नगर का बाईपास बना दिया जाए तो भारी वाहनों का नगर में प्रवेश बंद हो जाएगा। तभी इस जाम की समस्या से नगर निवासियों को छुटकारा मिल सकता है।