फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Trouble due to fog in the morning, weather cleared due to sunshine

Kaithal News: सुबह कोहरे से परेशानी, धूप से मौसम हुआ साफ

Thu, 22 Feb 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 22 Feb 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to fog in the morning, weather cleared due to sunshine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बीते दिन बारिश होने के बाद मंगलवार सुबह कोहरा छा गया। कोहरे के चलते सुबह सात बजे ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में हवाओं के चलते कोहरा छट गया और धूप खिल गई। आसमान में बादलों के चलते धूप का असर भी कम रहा।

सुबह से ही छह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। बारिश के बाद दो डिग्री सेल्सियस की तापमान में गिरावट हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह के समय बारिश ही स्थिति भी बनी हुई थी। बाद में हवाओं के चलते कोहरा और बादल छाए गए और धूप खिल गई। धूप खिलने के बाद दिनभर मौसम साफ रहा। किसान रामेश्वर, गुलाब सिंह, बलबीर, महासिंह ने बताया कि बीते दिन हुई बारिश से गेहूं की फसलों का फायदा हुआ है। फसलों को नई ऊर्जा मिली है। अब गेहूं की फसल पर बलियां आने लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजीव मित्तल ने कहा कि अभी मौसम परिवर्तनशील है। सुबह शाम ठंड का प्रभाव है। दिन में अधिक खिलने से गर्मी भी महसूस होती है। इसलिए सुबह व शाम के समय छोटे बच्चों को अभी गर्म कपड़ें डालें और सुबह शाम घर से बाहर भेजने से परहेज करें।

22 फरवरी को आसमान में आंशिक बादल रहेंगे। 23 व 24 फरवरी को आमतौर पर मौसम साफ रहने की संभावना है। 25 फरवरी को बादलवाई रहेगी। 26 फरवरी को गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed