{"_id":"661b0fe16c48e990ed087d04","slug":"trouble-due-to-dust-storm-chances-of-rain-today-kaithal-news-c-245-1-kht1002-114321-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: धूल भरी आंधी से परेशानी, आज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: धूल भरी आंधी से परेशानी, आज बारिश के आसार
Sun, 14 Apr 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
कैथल। शनिवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। वहीं दोपहर को तेज धूप खिली और इसके बार शाम को साढ़े तीन बजे एक फिर से बादल छा गए।
शाम के समय तेज हवाओं के साथ सड़कों पर धूल भरी आंधी चली। आसमान में बादलों के चलते तापमान भी स्थिर बना रहा। मौसम में हुए एकदम बदलाव से सांस के रोगियों की भी समस्या बढ़ गई है।
गौरतलब है कि मौसम विभाग की मानें तो 15 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना जताई गई है लेकिन शनिवार को देर शाम तक बादल छाए रहे मगर बारिश नहीं हुई। रविवार को बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। जैसे ही मौसम में अचानक से बदलाव हुआ है किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। गेहूं की फसल की कटाई कार्य तेज कर दिया गया है। यदि बारिश होती है तो कटाई कार्य प्रभावित हो सकता है। ज्यादा बारिश होती है तो किसानों को नुकसान होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
वर्जन
14 अप्रैल का आसमान में आंशिक बादल छाए रहने व बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जिन किसानों ने गेहूं की कटाई शुरू नहीं की है वह एक दो दिन रूककर कटाई करवा सकते हैं।
-डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।