{"_id":"64a9b611bf8439f3a30fe8b4","slug":"tried-to-rape-a-girl-who-went-to-see-dj-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-1571-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डीजे देखने गई बालिका से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डीजे देखने गई बालिका से दुष्कर्म का प्रयास
Sun, 09 Jul 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
कैथल। नौ साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास व अभद्रता के आरोप में पुलिस ने 60 वर्षीय आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला पूंडरी क्षेत्र का है।
लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत दी कि शुक्रवार को शाम के समय वह काम से घर लौटा तो उसकी बेटी के गर्दन और गाल पर निशान दिखाई दिए। जब उसने पूछा तो लड़की ने बताया कि वह अपनी मां से पूछकर पड़ोस में डीजे देखने के लिए गई थी। तभी पड़ोसी आरोपी बलबीर ने उसे बहलाकर अपने घर बुला लिया और दरवाजा बंद कर दिया।
आरोपी ने उसे बाथरूम में ले जाकर जबरदस्ती उसके कपड़े निकाल दिए। आरोपी ने उसके गुप्तांगों से छेड़खानी की। गली में किसी के आने की आवाज सुनकर आरोपी ने उसे घर भेज दिया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों ने बताया कि वे इस संबंध में आरोपी के घर उलाहना लेकर गए तो आरोपी व उसके परिवार वालों ने उल्टा उन पर ही चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
घटना के संबंध में एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।